सुहागरात पर दुल्हन लाखों का सोना-चांदी लेकर फरार

[email protected] । Feb 25 2017 4:20PM

कानपुर में नजीराबाद पुलिस थानांतर्गत सरोजिनी नगर में घर आयी नयी नवेली दुल्हन पहली रात को ही ससुराल से करीब ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गयी।

कानपुर। कानपुर में नजीराबाद पुलिस थानांतर्गत सरोजिनी नगर में घर आयी नयी नवेली दुल्हन पहली रात को ही ससुराल से करीब ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गयी। इस बात की जानकारी तब लगी जब सुबह उसे जगाने के लिये ससुराल वाले उसके कमरे में पहुंचे। दूल्हे ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सरोजिनी नगर में रहने वाले श्याम बाबू की शादी बुधवार को देवरिया निवासी 26 साल की एक युवती से हुई थी।

श्याम बाबू के मुताबिक 23 फरवरी की रात को वह अपनी दुल्हन को विदा कराकर देवरिया से कानपुर लाया था। देर रात सब लोग सोने चले गये और दुल्हन को भी उसके कमरे में सोने के लिये भेज दिया गया। उन्होंने शिकायत के आधार पर बताया कि शुक्रवार सुबह जब घर की महिलायें दुल्हन के कमरे में पहुंचीं तो कमरे से दुल्हन गायब थी। कमरे में रखे ब्रीफकेस और अल्मारी से करीब ढाई लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर गायब थे। दुल्हन के मोबाइल पर फोन किया गया तो वह बंद था। ससुराल वालों ने दुल्हन के मायके देवरिया फोन किया तो वहां भी पता नहीं चला। तब उन्होंने शुक्रवार शाम नजीराबाद थाने में दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिये तहरीर दी है। नजीराबाद थाना निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दुल्हन को खोजने की कोशिश जारी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़