ठाणे में कॉलेज के प्रधानाचार्य समेत चार पर महिला शिक्षकों के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

sexual harassment
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

श्रीनगर पुलिस के अनुसार, चार महिला शिक्षकों ने शहर के वागले एस्टेट क्षेत्र में स्थित कॉलेज के प्रधानाचार्य, अध्यक्ष और दो अन्य प्रबंधन अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

ठाणे शहर के एक कॉलेज के प्रधानाचार्य और उसके तीन प्रबंधन अधिकारियों पर शनिवार को महिला शिक्षिकाओं का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इससे पहले दिन में मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानाचार्य की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कार्यकर्ताओं ने उन्हें महिला सहकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार के लिए निशाना बनाया।

श्रीनगर पुलिस के अनुसार, चार महिला शिक्षकों ने शहर के वागले एस्टेट क्षेत्र में स्थित कॉलेज के प्रधानाचार्य, अध्यक्ष और दो अन्य प्रबंधन अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़