MP में बढ़ रहे डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले, भोपाल में हुई 2 लोगों की मौत

Delta plus variant
प्रतिरूप फोटो
सुयश भट्ट । Jul 2 2021 4:31PM

अब तक प्रदेश मेंडेल्टा प्लस वेरिएंट के 10 केस आ चुके हैं। वहीं 2 लोगों की मौत की भी पुष्टि हो चुकी हैं। देश में डेल्टा प्लस वेरिएंट के अब तक 50 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश में डेल्टा प्लस वेरिएंट के 2 और मामले सामने आए हैं। दोनों ही संक्रमित मरीज राजधानी भोपाल से हैं। अब तक प्रदेश मेंडेल्टा प्लस वेरिएंट के 10 केस आ चुके हैं। वहीं 2 लोगों की मौत की भी पुष्टि हो चुकी हैं।

बता दें कि जो 2 नए मामले सामने आए हैं उनमें एक 22 साल की युवती और अयोध्या नगर में रहने वाले एक सुरक्षा अधिकारी में ये वेरिएंट मिला है। इसके साथ ही राजधानी भोपाल में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले अब बढ़कर 5 हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें:मुख्यमंत्री शिवराज समित कई मंत्रियों ने किया कैलाश नाथ काटजू सिविल हॉस्पिटल का लोकापर्ण 

वहीं प्रदेश के अलावा कई राज्यों में ये वेरिएंट पाया गया है। इनमें महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक शामिल हैं। देश में डेल्टा प्लस वेरिएंट के अब तक 50 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़