Chamoli tunnel हादसे में 6 श्रमिकों की मौत हुई, 14 घायल; राहत कार्य में जुटी NDRF

Chamoli Tunnel
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित पीपलकोटी में एक निर्माणाधीन जलविद्युत सुरंग में बृहस्पतिवार को पानी और मलबा भरने से 6 कामगारों की जान चली गई। हादसे के वक्त सुरंग के भीतर 22 लोग फंसे थे, जिनमें से 14 घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और सेना की टीमें टीएचडीसी की इस परियोजना स्थल पर बचाव अभियान चला रही हैं।

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक जलविद्युत परियोजना स्थल पर निर्माणाधीन सुरंग में बृहस्पतिवार को पानी और मलबा घुसने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों द्वारा साझा की गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुरंग के अंदर 22 श्रमिक फंस गए थे।

इनमें से 20 लोगों को बाहर निकाल लिया गया जिनमें छह को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 14 घायल श्रमिकों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शेष दो श्रमिकों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा पीपलकोटी क्षेत्र में टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) लिमिटेड की परियोजना स्थल पर हुआ।

यहां निर्माण कार्य हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) की ओर से किया जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने इससे पहले ‘पीटीआई-भाषा’को बताया था कि रिपोर्ट के अनुसार, पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग में पानी और मलबा घुसने से कई श्रमिक फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।

रुद्रप्रयाग से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की एक टीम बचाव अभियान में शामिल होने के लिए पीपलकोटी रवाना हुई। अधिकारियों ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सेना की टीमें भी राहत एवं बचाव कार्य में लगाई गई हैं। जिलाधिकारी गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर घटना पर चिंता जताई और सभी एजेंसियों को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़