मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हुई लोगों पर शोक जताया

Jai Ram Thakur

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर बात की और संकट के इस समय में हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की

शिमला । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हुई लोगों की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर बात की और संकट के इस समय में हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। 

इसे भी पढ़ें: फतेहपुर को कांग्रेस मुक्त बनाएं, विकास की राह अपनाएं : राकेश पठानिया

उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शान्ति व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़