ओडिशा के राउरकेला में सीआईएसएफ कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

suicide
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कांस्टेबल ने बृहस्पतिवार तड़के राउरकेला इस्पात संयंत्र के अंदर ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक कांस्टेबल की पहचान केरल निवासी अभिनंदन पीके (23) के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब ढाई बजे जब उनके सहकर्मियों ने तेज आवाज सुनी तो वे मौके पर पहुंचे और पाया कि अभिनंदन ने अपनी सरकारी पिस्तौल से अपने सिर के दाहिने हिस्से में गोली मार ली है।

अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़