CJP Protest: संसद घेरने चले कॉकरोच जनता पार्टी के लोग, Police से हुई तीखी झड़प

Cockroach Janata Party
ANI
अंकित सिंह । Jul 20 2026 1:45PM

संसद के मानसून सत्र के दौरान \'कॉकरोच जनता पार्टी\' (CJP) के प्रदर्शनकारी विजय चौक तक पहुंचे और पुलिस से झड़प हुई, जिसके बाद संसद भवन के गेट बंद कर दिए गए। दिल्ली पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और सुरक्षा घेरा मजबूत किया, जिससे मध्य दिल्ली में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। मेट्रो स्टेशनों पर भी प्रवेश रोका गया।

संसद के मॉनसून सत्र और 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध मार्च को देखते हुए संसद परिसर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। उन्हें ऐसा करने के लिए एक NEET स्टूडेंट के पिता ने मनाया, जिसने आत्महत्या कर ली थी। CJP ने X पर एक पोस्ट में कहा कि आत्महत्या करने वाली NEET स्टूडेंट रिया थापा के पिता ने अभिजीत दिपके को भूख हड़ताल खत्म करने के लिए मनाया, ताकि वे संसद तक मार्च का नेतृत्व कर सकें। संसद के मॉनसून सत्र के बीच इस बड़े आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। संसद भवन के कई गेट बंद कर किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: भारतीय रेलवे में नई हाइड्रोजन क्रांति, प्रधानमंत्री ने कई रेलवे स्टेशनों का भी दिया उपहार

सोशल एक्टिविस्ट योगेंद्र यादव द्वारा X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के अनुसार, 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध मार्च के दौरान संसद परिसर के पास प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने कथित तौर पर आंसू गैस का इस्तेमाल किया है। संसद के मॉनसून सत्र और 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रस्तावित विरोध मार्च को देखते हुए संसद परिसर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार जताया। खड़गे ने राज्यसभा में उन प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया था जो CJP के संसद मार्च से पहले नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पार्टी के विरोध-प्रदर्शन स्थल पर जमा हुए थे।

इसे भी पढ़ें: सपा की बड़ी घोषणा! Dharmendra Yadav बोले - Lok Sabha में ‘परिसीमन बिल’ रोकने के लिए लगाएंगे पूरी ताकत

कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के संसद मार्च में सोमवार को शामिल होने के लिए जंतर-मंतर जाने की कोशिश में कई प्रदर्शनकारियों ने शास्त्री भवन के पास सुरक्षा अवरोधकों को तोड़ने की कोशिश की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह कार्रवाई उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बीच हुई। एहतियात के तौर पर जनपथ, पटेल चौक, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों में प्रवेश पर रोक लगाए जाने और गेट बंद किए जाने के कारण कई यात्री मेट्रो स्टेशनों के अंदर ही फंसे रहे। सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक को रोकने के लिए मध्य दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

All the updates here:

अन्य न्यूज़