कारोबार में हुए नुकसान से परेशान कपड़ा व्यापारी ने की आत्महत्या

dead body
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

प्रजापत के मुताबिक विनोद के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वह अपने व्यवसाय में हुए आर्थिक नुकसान से बहुत परेशान था, इसीलिये उसने यह कदम उठाया होगा।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक कपड़ा व्यवसायी ने कथित तौर पर झील में कूदकर खुदकुशी कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

अपर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने यहां बताया कि विनोद बठला नामक 55 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी का शव आज मोती झील में मिला। उन्होंने बताया किसूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्रजापत के मुताबिक विनोद के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वह अपने व्यवसाय में हुए आर्थिक नुकसान से बहुत परेशान था, इसीलिये उसने यह कदम उठाया होगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़