रूपेश कुमार हत्याकांड पर बोले CM नीतीश, हत्यारों को छोड़ा नहीं जाएगा

CM Nitish
अंकित सिंह । Jan 15 2021 11:56AM

हत्या के 3 दिन बाद भी पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग हासिल नहीं हो सका है। इन सब के बीच आज नीतीश कुमार ने रूपेश कुमार की हत्या को लेकर बड़ा बयान दिया है।

इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार की हत्या के बाद बिहार पुलिस कटघरे में है। इसके साथ-साथ नीतीश कुमार के सुशासन पर भी सवाल उठ रहे है। विपक्ष लगातार नीतीश कुमार पर इस मामले को लेकर हमलावर है। हत्या के 3 दिन बाद भी पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग हासिल नहीं हो सका है। इन सब के बीच आज नीतीश कुमार ने रूपेश कुमार की हत्या को लेकर बड़ा बयान दिया है।

इसे भी पढ़ें: बिहार में अपराधी इतने बेखौफ क्यों? ऐसा सवाल जिसका जवाब सिर्फ नीतीश कुमार ही दे सकते हैं

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर भड़कते हुए उन्होंने कहा कि रुपेश के हत्यारे किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे। उन्होंने कहा कि हमने हत्या के तुरंत बाद डीजीपी से रिपोर्ट तलब किया है। साफ तौर पर उन्होंने कहा कि हत्यारे चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 2005 से पहले क्या होता था, यह सबको पता है। आपको बता दें कि रूपेश कुमार की हत्या मंगलवार को शाम में कर दी गई थी। इस हत्या के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल मचा हुआ है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़