रेखा गुप्ता के शपथ समारोह में नहीं दिखें सीएम योगी और हिमंता बिस्वा सरमा, जाने क्या है इसली वजह?

Rekha Gupta oath
ANI
अंकित सिंह । Feb 20 2025 12:54PM

भारतीय जनता पार्टी ने खुद की शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को न्योता दिया था। वो इसमें शामिल भी हुए। लेकिन योगी इसमें कही नजर नहीं आएं। इतना ही नहीं, असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा भी इसमें शामिल नहीं हो सके।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई दी। हालांकि, वह दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। जबकि, भारतीय जनता पार्टी ने खुद की शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को न्योता दिया था। वो इसमें शामिल भी हुए। लेकिन योगी इसमें कही नजर नहीं आएं। इतना ही नहीं, असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा भी इसमें शामिल नहीं हो सके। 

इसे भी पढ़ें: Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता ने दिल्ली की चौथी महिला CM के तौर पर ली शपथ, पीएम मोदी-अमित शाह मौजूद

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश और असम दोनों ही राज्यों की विधानसभाओं में बजट सत्र चल रहा है। उत्तर प्रदेश में तो आज ही बजट पेश किया गया। ऐसे में बीजेपी के यह दोनों बड़े नेता आज दिल्ली में समारोह से नदारद रहें। रेखा गुप्ता के शपथ के बाद योगी ने एक्स पर लिखा कि रेखा गुप्ता जी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हृदयतल से बधाई व शुभकामनाएं! पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन व आपके कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों के साथ समग्र विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करते हुए सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन के आदर्श मानक स्थापित करेगी।

इसे भी पढ़ें: 'अपनी आखिरी सांस तक बीजेपी में रहूंगा, जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाऊंगा', नाराज़गी की खबरों के बीच बोले परवेश वर्मा

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के वित्तीय वर्ष 2025-2026 के बजट प्रस्तुतीकरण में व्यस्तता के कारण आपके शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित नहीं हो पा रहा हूं। पुनश्च शुभकामनाएं! हिमंता बिस्वा सरमा ने लिखा कि रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर और उनके नव-निर्वाचित मंत्रिमंडल को हार्दिक बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएँ। यह दिल्ली के लिए एक ऐतिहासिक पल है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली में एक स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी और राजधानी के विकास को एक नई दिशा मिलेगी! माँ यमुना भी स्वच्छ होगी, और दिल्ली सुखी और समृद्ध बनेगी!

All the updates here:

अन्य न्यूज़