CM Himanta की पत्नी पर टिप्पणी पड़ी भारी, Pawan Khera के खिलाफ FIR, Delhi पहुंची Assam Police

Pawan Khera
ANI
अंकित सिंह । Apr 7 2026 12:23PM

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद, असम पुलिस कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पहुंची। सरमा ने आरोप लगाया है कि खेड़ा ने पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूह की मदद से उनकी पत्नी के खिलाफ पासपोर्ट धोखाधड़ी और विदेशी संपत्ति के मनगढ़ंत आरोप लगाकर असम चुनाव को प्रभावित करने की साजिश रची है।

असम पुलिस ने मंगलवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास का दौरा किया। यह दौरा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान द्वारा उनके खिलाफ पासपोर्ट धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर एफआईआर दर्ज कराने के एक दिन बाद हुआ। इस दौरे के दौरान दिल्ली पुलिस ने निजामुद्दीन क्षेत्र में असम पुलिस दल की सहायता की। इससे पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया कि कांग्रेस ने एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूह की झूठी जानकारी के आधार पर उनकी पत्नी के कई पासपोर्ट होने और दुबई में संपत्तियां होने का आरोप गढ़ा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान असम चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Assam MMUA Scheme: Assam की महिलाओं के लिए CM Sarma का तोहफा, MMUA Scheme से सीधे खाते में आएंगे ₹10,000

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने शर्मा की पत्नी की या उनके परिवार की दुबई में संपत्ति होने, अमेरिका के व्योमिंग में कंपनियां होने या मुखौटा कंपनियों में संपत्ति होने का आरोप लगाया था। इसके एक दिन बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में शर्मा ने कहा कि ये आरोप चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए लगाए गए हैं, जो कानून के तहत दंडनीय है। भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनकी पत्नी के खिलाफ जो दस्तावेज इस्तेमाल किए, वे ‘‘पाकिस्तानीज इन अजमान’’ नाम के एक सोशल मीडिया समूह से लिए गए थे और उनकी तस्वीर को किसी पाकिस्तानी व्यक्ति के खोए हुए पासपोर्ट पर छेड़छाड़ कर लगाया गया था। 

इसे भी पढ़ें: Govt Achievements: OPS-NPS विवाद पर Assam का बड़ा दांव, CM Himanta ने लॉन्च की नई Unified Pension Scheme

सरमा ने कहा कि ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं, मनगढ़ंत दस्तावेजों पर आधारित हैं और राज्य में चुनावी माहौल को खराब करने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे चिंता है कि उन्होंने पाकिस्तान की मदद ली। यह कोई साधारण धोखाधड़ी का मामला नहीं, बल्कि राष्ट्र के खिलाफ अपराध है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान का पहलू स्पष्ट हो गया है और कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​जांच करते समय इसे ध्यान में रखेंगी। सरमा ने दावा किया कि पाकिस्तान असम चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है और वहां टेलीविजन पर कम से कम 11 ‘टॉक शो’ का सामान्य मत यह था कि कांग्रेस पार्टी को जीतना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पत्नी ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़