NCP Chief Sharad Pawar की तबीयत को लेकर चिंता बढ़ी, Mumbai के Breach Candy अस्पताल में एडमिट

85 वर्षीय वरिष्ठ नेता शरद पवार के स्वास्थ्य में गिरावट के बाद उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में गहन चिकित्सा देखभाल में रखा गया है। पुणे में डिहाइड्रेशन के इलाज के बाद छुट्टी मिलते ही उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई स्थानांतरित किया गया।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) के अध्यक्ष शरद पवार कोचिकित्सा देखभाल के लिए मुंबई के एक प्रमुख निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके एक करीबी सहयोगी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पवार (85) को बुधवार सुबह पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी दे दी गई थी। इसके कुछ ही घंटों बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सहयोगी ने बताया कि पुणे से मुंबई पहुंचते ही पवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें गहन चिकित्सा देखभाल के लिए भर्ती कराया गया।
पवार को शरीर में पानी की कमी होने से संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था।
अन्य न्यूज़















