कांग्रेस एक डूबता जहाज, किसानों का अपने फायदे के लिए कर रही है इस्तेमाल: स्मृति ईरानी

वे स्वार्थी लोग हैं। वे हमेशा किसानों की बात करते हैं, लेकिन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और अमेठी के पूर्व सांसद जब इस मुद्दे पर चर्चा हुई तब संसद में मौजूद तक नहीं थे। कांग्रेस ने हमेशा किसानों का इस्तेमाल किया है।
उन्होंने कहा कि आज जब कोरोना वायरस फैला है, कांग्रेस का एक नेता लोगों के बीच नहीं है। वहीं दूसरी ओर, भाजपा कार्यकर्ता हर पल लोगों के साथ रह रहे हैं। कपड़ा तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री ने गांधी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संसद में भी मौजूद नहीं थे, वह छुट्टियों पर गए थे। वह तब वहां नहीं थे जब लोगों को उनकी जरूरत थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कोई नहीं बता सकता,जिन्हें पार्टी की कमान सौंपने की योजना बनाई जा रही है, वह कब छुट्टियों पर चले जाएं। उन्हें पता है उनकी पार्टी डूब रही है, तब भी वह छुट्टियों पर चले जाते हैं। ऐसी पार्टी पर अपना वोट बर्बाद ना करें। भाजपा का समर्थन करें , जिसने हमेशा आपकी सेवा की है।’’आज कांग्रेस पार्टी किसी डूबती नाव से काम नहीं , जो खुद डूब रहे है वो आपको सहारा क्या ख़ाक दे पाएंगे ?
— BJP Gujarat (@BJP4Gujarat) October 23, 2020
ये वो पार्टी है जिसने राष्ट्र को किसी न किसी मुदे पर बदनाम करने का या बांटने का दुस्साहस किया है। : केंद्रीय मंत्री श्री @smritiirani pic.twitter.com/iXM3S1lrV7
इसे भी पढ़ें: शिवराज सरकार को उप चुनाव में मात्र 02 ही सीटें जीतने की जरूरत
किसानों के मुद्दे पर ईरानी ने दावा किया कि जब इस मुद्दे पर चर्चा की गई तब राहुल गांधी संसद में मौजूद तक नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ वे स्वार्थी लोग हैं। वे हमेशा किसानों की बात करते हैं, लेकिन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और अमेठी के पूर्व सांसद जब इस मुद्दे पर चर्चा हुई तब संसद में मौजूद तक नहीं थे। कांग्रेस ने हमेशा किसानों का इस्तेमाल किया है।’’ कांग्रेस विधायकों के इस साल की शुरुआत में राज्यसभा चुनाव से पहले इस्तीफा देने की वजह से गुजरात में उप चुनाव कराए जा रहे हैं।
अन्य न्यूज़












