कांग्रेस नेता प्रिय रंजन दासमुंशी का निधन, वर्ष 2008 से कोमा में थे

Congress leader Priya Ranjan Dasmunsi, in coma since 2008, passes away at 72

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रिय रंजन दासमुंशी का निधन आज अस्पताल में हो गया। वह वर्ष 2008 से ही कोमा में थे। वह 72 वर्ष के थे। अपोलो अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रिय रंजन दासमुंशी का निधन आज यहां अस्पताल में हो गया। वह वर्ष 2008 से ही कोमा में थे। वह 72 वर्ष के थे। अपोलो अस्पताल के अधिकारियों ने बताया, 'पिछले एक महीने से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और उनकी मृत्यु आज दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हुई। निधन के समय उनकी पत्नी और बेटे अस्पताल में मौजूद थे।'

पूर्व केंद्रीय मंत्री को साल 2008 में आघात आया था और वह तब से अस्पताल में भर्ती थे। बीमार पड़ने से पहले दासमुंशी ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) चला रहे थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़