कांग्रेस गुरुग्राम से मानेसर तक मेट्रो लाइन का विस्तार करेगी: भूपेन्द्र हुड्डा

Bhupinder Hooda
ANI

हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने ही दिल्ली मेट्रो सेवा को हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ तक लाने का ऐतिहासिक काम किया।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने रविवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी आगामी राज्य विधानसभा चुनाव जीतती है तो वह गुरुग्राम से मानेसर तक मेट्रो लाइन का विस्तार करेगी।

वह गुड़गांव संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद देने के वास्ते आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस सीट पर कांग्रेस के राज बब्बर के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राव इंद्रजीत सिंह ने जीत हासिल की है।

हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने ही दिल्ली मेट्रो सेवा को हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ तक लाने का ऐतिहासिक काम किया।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद इस सेवा को अन्य भागों में विस्तारित करने का काम बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर मेट्रो लाइन का विस्तार किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़