रामगढ़ से कांग्रेस की जीत, राजस्थान विधानसभा में अब पार्टी को मिला पूर्ण बहुमत

congress-wins-ramgarh-seat-with-a-margin-of-12228-votes
[email protected] । Jan 31 2019 12:39PM

रामगढ़ सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव टाल दिया गया था। रामगढ़ सीट जीतने के बाद राज्य में कांग्रेस की जहां 100 सीट हो गयी हैं।

जयपुर। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अलवर की रामगढ़ विधानसभा सीट जीत ली है। कांग्रेस प्रत्याशी शफिया जुबैर को कुल 83,311 मत मिले। बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना में भाजपा के सुखवंत सिंह दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 71,083 मत मिले। वहीं बसपा उम्मीद जगत सिंह 24,856 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस जीत के साथ ही 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस की 100 सीटें हो गयी हैं। उसके पास अब पर्याप्त बहुमत है।

इसे भी पढ़ें: जींद उपचुनाव में प्रचार के दौरान चौटाला परिवार की लड़ाई सड़कों पर आई

उल्लेखनीय है कि सात दिसंबर को राज्य की 200 में से 199 सीटों के लिए मतदान हुआ था। रामगढ़ सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव टाल दिया गया था। रामगढ़ सीट जीतने के बाद राज्य में कांग्रेस की जहां 100 सीट हो गयी हैं। भाजपा के 73 विधायक हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़