कर्नाटक शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने हासिल की जबरदस्त जीत, राहुल-प्रियंका ने दी बधाई

Congress won a landslide victory in the Karnataka Urban Local Bodies elections
निधि अविनाश । Dec 31 2021 11:11AM

महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कर्नाटक इकाई को बधाई देते हुए पार्टी के सभी नेताओ और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। जानकारी के लिए बता दें कि, कांग्रेस पार्टी को टाउन म्युनिसिपल काउंसिल में सबसे ज्यादा सीटें हासिल हुई।

कर्नाटक में शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस को जबरदस्त जीत हासिल हुई है। भाजपा को करारी हार देते हुए कांग्रेस ने 1184 सीटों में से 498 सीटें जीती है। इस जीत से कांग्रेस पार्टी एक सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बता दें कि, यह चुनाव 58 शहरी निकायों के 1184 वार्डों में आयोजित किए गए थे। जहां कांग्रेस पार्टी ने 498 सीटें जीती वहीं भाजपा ने 437, जनता दल ( सेक्यूलर) ने 45 और अन्य के खाते में 204 सीटें जीती। पार्टी की शानदार जाती के बाद कांग्रेस नेकता राहुल गांधी ने पार्टी के सभी लोगों को बधाई दी और ट्वीट किया कि, वेल डन, टीम कांग्रेस।

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव के लिए 1 जनवरी से चुनावी बॉन्ड की बिक्री शुरू, सरकार ने दी मंजूरी

वहीं महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कर्नाटक इकाई को बधाई देते हुए पार्टी के सभी नेताओ और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। जानकारी के लिए बता दें कि, कांग्रेस पार्टी को  टाउन म्युनिसिपल काउंसिल में सबसे ज्यादा सीटें हासिल हुई। टाउन म्युनिसिपल काउंसिल के 441 वार्डों में कांग्रेस पार्टी को 201 सीटें मिली तो वहीं भाजपा को  176 और जेडीएस को 21 सीटें मिली। भाजपा पार्टी को सिटी म्युनिसिपल काउंसिल में सार्वधिक सीटें हासिल मिली। कांग्रेस पार्टी को नगर निगम परिषद के 166 वार्डों में कांग्रेस को 61 सीटें मिली वहीं भाजपा को 67, जेडीएस को 12 और अन्य को 26 सीटें मिली।  

इस जीत में  कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी पार्टी के नेताओं समेत राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि, यह जीत कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता को दिखाता है। शिवकुमार ने एक ट्वीट में कहा कि, हाल के समय में चुनाव परिणाम राज्य में कांग्रेस की लहर का इशारा करते हैं. शहरी स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम इसकी पुष्टि करते हैं। निस्संदेह कांग्रेस 2023 विधानसभा चुनाव जीतेगी। मैं अपने वोटरों को उनके भारी समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़