अनलॉक होते ही उमड़ने लगी भीड़, CM शिवराज बोले- कोरोना किल अभियान जारी रहेगा, नियमों का पालन करें

Shivraj Singh Chouhan

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किल कोरोना अभियान जारी रहेगा। हम फिर से महामारी को आने नहीं दे सकते हैं। आर्थिक गतिविधियां बहाल हुई हैं। ऐसे में हम कोरोना को फिर से आने नहीं दे सकते हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण मध्य प्रदेश में पूरी तरह से नियंत्रण में है। पॉजिटिविटी दर घटकर 0.1% रह गई। कल प्रदेश में 73,000 से अधिक टेस्ट किए गए और कोविड मामले सिर्फ़ 145 आए। रिकवरी दर बढ़कर 98.52% हो गई है। लगभग सभी जिलों में केस की संख्या कम हो गई है। 20 जिलों में कोई नया मामला नहीं आ रहा है। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज ने PM मोदी को बताया मैन ऑफ आइडियाज़, बोले- MP में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में है 

उन्होंने बताया कि केवल इंदौर और भोपाल में सिर्फ दहाई की संख्या है। हालांकि सुधार के मामले में यह भी आगे निकल गया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कई जगहों पर लोग अब लापरवाही कर रहे हैं। अनलॉक हो गया है तो भीड़ उमड़ने लगी है। कई लोग मास्क हटाने लग गए हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। हमें सावधान रहना होगा। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों जिनमें इंग्लैंड और ब्रिटेन शामिल हैं, वहां पर फिर से केस बढ़ने लगे हैं।

नहीं फैलने देंगे संक्रमण

उन्होंने कहा कि किल कोरोना अभियान जारी रहेगा। हम फिर से महामारी को आने नहीं दे सकते हैं। आर्थिक गतिविधियां बहाल हुई हैं। ऐसे में हम कोरोना को फिर से आने नहीं दे सकते हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम सुखद स्थिति में हैं। मैं डरा नहीं रहा हूं। डेल्टा वेरिएंट और भी ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने कहा कि बच्चों के वार्ड की व्यवस्था की जाएगी। बिस्तरों की संख्या में भी इजाफा करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: प्रदेश में कांग्रेस ने दिलाया दलालों को रोजगार, हमनें किया उन्हें बेरोजगार: विश्वास सारंग 

इस दौरान उन्होंने सभी से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हम नियमों का पालन कर कोरोना की तीसरी लहर को रोक सकते हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने वैक्सीन लगवाने पर भी जोर दिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़