Election Result 2022 Live: गुजरात में बीजेपी ने की ऐतिहासिक वापसी, हिमाचल प्रदेश में रोमांचक हुआ मुकाबला

bjp supporters
ANI Image

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ गए है। भाजपा ने गुजरात में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए दमदार वापसी की है। भाजपा को 147 सीटें मिली है, जबकि पिछली बार 99 सीटें मिली थी। हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हो रही है।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद नतीजे सामने आ गए है। गुजरात में बीजेपी ने ऐतिहासिक रूप से वापसी की है। 27 साल की एंटी इनकंबेंसी को मात देकर एक बार फिर सरकार बनाने की तरफ पार्टी कदम बढ़ा चुकी है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के बीच कड़ी टक्कर हो रही है।

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को और गुजरात में दो चरण में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। गुजरात में 182 सीटों पर चुनाव हुए थे जबकि हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर चुनाव कराए गए थे। शुरुआती रूझान में गुजरात में भाजपा अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। आप और कांग्रेस ने भी खाता खोल लिया है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

गुजरात में ऐसा है शुरुआती रूझान
गुजरात में शुरुआती रूझानों में भाजपा को बढ़ मिल गई है। अब तक 182 में सभी सीटों पर रूझा आ गए है। भाजपा 148 सीटों का आंकड़े पर है। कांग्रेस के खाते में 23 सीटें जाती दिख रही है। गुजरात में आम आदमी पार्टी ने भी खाता खोला है। यहां पार्टी नौ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य ने भी दो सीट पर कब्जा किया है।

ऐसा है हिमाचल प्रदेश का हाल
हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों में 68 के रुझान आ गए है। हिमाचल में बीजेपी को 34 सीटों पर आगे हो गई है। कांग्रेस पार्टी को 31 सीटें मिल गई है। शुरुआती रूझान में कांग्रेस आगे थी मगर अब फिर बीजेपी को बढ़त मिल गई है। अन्य को चार और आप खाता खोलने के इंतजार में है। शुरुआत से ही हिमाचल प्रदेश में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 

गुजरात में ऐसा था बीते चुनावों में प्रदर्शन
वर्ष 2017 में गुजरात में हुए विधानसभा सीटों पर हुए चुनावों में बीजेपी ने 99 सीटें जीती थी। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 77 सीटें हासिल हुई थी। बीजेपी को यहां 49 प्रतिशत से अधिक और कांग्रेस पार्टी को 41 प्रतिशत से अधिक वोट मिले थे। बीते चुनावों में जो बड़े चेहरे कांग्रेस पार्टी की ओर से थे इस बार उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है, जिसमें हार्दिक और अल्पेश शामिल है। जिग्नेश मेवाणी वडगाम सीट पर कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़े है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़