रक्षा मंत्री स्वदेशी विमानवाहक पोत के निर्माण कार्य की समीक्षा को कोचीन शिपयार्ड जाएंगे

Defense Minister

राजनाथ सिंह यहां दक्षिणी नौसेना कमान बृहस्पतिवार शाम पहुंचे। कमान की यह उनकी प्रथम यात्रा है।उनके साथ नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह भी हैं। स्वदेशी विमानवाहक पोत के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करने के बाद सिंह दक्षिणी नौसेना कमान के कुछ महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे। वह शुक्रवार शाम नयी दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

कोच्चि। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वदेशी विमान वाहक पोत के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को यहां कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड का दौरा करेंगे। यहां एक रक्षा विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इस पोत को नौसेना के बेड़े में शामिल किये जाने पर आईएनएस विक्रांत के नाम से जाना जाएगा।विज्ञप्ति में कहा गया है कि सिंह यहां दक्षिणी नौसेना कमान बृहस्पतिवार शाम पहुंचे। कमान की यह उनकी प्रथम यात्रा है।उनके साथ नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह भी हैं। स्वदेशी विमानवाहक पोत के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करने के बाद सिंह दक्षिणी नौसेना कमान के कुछ महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे। वह शुक्रवार शाम नयी दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़