Dekh Dilli Ka Haal : बीजेपी ने जीत का भरा दम, केजरीवाल पर झूठे वादे करने का लगाया आरोप

Satish Upadhyay
prabhasakshi
Prabhasakshi News Desk । Feb 3 2025 7:44PM

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार उपाध्याय ने बताया कि अरविंद केजरीवाल की सरकार के दौरान लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है और सड़क टूटी पड़ी हैं। तो वहीं, सीवर भी हर जगह ओवरफ्लो हो रहे हैं, दिल्ली में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिसकी तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार आज शाम से पूरी तरह थम चुका है। इस दौरान हमारी टीम ने दिल्ली की विभिन्न विधानसभा सीटों पर जाकर माहौल समझने की कोशिश की। अपने भ्रमण के दौरान प्रभासाक्षी की टीम ने मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतीश उपाध्याय और पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ताओं से खास बातचीत की है।

बातचीत के दौरान भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार उपाध्याय ने बताया कि अरविंद केजरीवाल की सरकार के दौरान लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है और सड़क टूटी पड़ी हैं। तो वहीं, सीवर भी हर जगह ओवरफ्लो हो रहे हैं, दिल्ली में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिसकी तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार के चुनाव में मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती को जनता पूरी तरह से जानकारी चुकी है।

सतीश उपाध्याय ने दावा किया कि केजरीवाल ने 2024 तक यमुना को पूरी तरह से साफ करने का वादा किया था लेकिन उन्होंने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है और अब तक यमुना का हाल बेहाल हो चुका है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार निश्चित रूप से राजधानी में कमल खेलने जा रहा है। इसके अलावा पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ जुटा हुआ है, वह एक-एक गली और बूथ में जाकर लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहा है।

जिसके भरोसे पहली बार मालवीय नगर में निश्चित रूप से कमल खिलाने जा रहा है और दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बीजेपी की सरकार बनेगी। पार्टी के कई अन्य मतदाताओं ने भी आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने सिर्फ गुंडाराज को बढ़ावा दिया है, दिल्ली में लोगों को मूलभूत सुविधाओं नहीं मिल पा रही हैं। बीजेपी के युवा मतदाताओं ने भी भरोसा जताया कि इस चुनाव में निश्चित रूप से पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़