Dekh Dilli Ka Haal: कृष्णा नगर में कितना हुआ काम, किन मद्दों पर वोट करेगी जनता

Dekh Dilli Ka Haal
प्रतिरूप फोटो
Prabhasakhi
Anoop Prajapati । Jan 22 2025 9:27PM

दिल्ली में अगले महीने 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। इस दौरान हमारी टीम ने भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता डॉक्टर हर्ष वर्धन के कारण जाने जानी वाली कृष्णा नगर विधानसभा में जाकर वहां का सियासी माहौल समझने की कोशिश की।

देश की राजधानी दिल्ली में अगले महीने 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। इसको लेकर प्रभासाक्षी की टीम दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रही है। इस दौरान हमारी टीम ने भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता डॉक्टर हर्ष वर्धन के कारण जाने जानी वाली कृष्णा नगर विधानसभा में जाकर वहां का सियासी माहौल समझने की कोशिश की और लोगों से बातचीत कर उनके मुद्दों को जाना। कृष्णा नगर क्षेत्र मुख्यतः भारतीय जनता पार्टी का मजबूत कर रहा है। हालांकि, पार्टी को पिछले दो चुनावों में यहां शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

बातचीत के दौरान महिला मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आप ने फ्री की रेवड़िया बताकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। इसीलिए इस बार उसकी सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने आसपास पड़ी गंदगी की ओर इशारा करते हुए पार्टी विधायक पर काम ना करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधायक विकास बग्गा के पास जाने के बाद भी उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ है। कई लोगों ने बताया कि दिल्ली नगर निगम में जब से आप का कब्जा हुआ है तब से उनका जीना दूभर हो गया है।

चारों तरफ कूड़ा करकट पड़ा रहता है और उनको साफ करने के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं आता है। दो-तीन महीने तक कचरा इसी प्रकार से पड़ा रहता है। पानी की समस्या का मुद्दा उठाते हुए लोगों ने कहा कि पिछले एक महीने से ही साफ पीने लायक पानी आया है। इसके पहले घरों में लगातार दूषित पानी आ रहा था। कृष्णा नगर के युवाओं ने दावा किया कि इस चुनाव में किसी भी पार्टी का ध्यान विकास के मुद्दों की तरफ नहीं है। सभी पार्टियों अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए धर्म का सहारा ले रही हैं और रेवाड़ी बांटकर लोगों का वोट पाना चाहती हैं।

बातचीत के दौरान लोगों ने कहा कि गलियां एकदम संकरी हैं। इसके बावजूद भी जल निगम के पाइप महीनों से गलियों के बीच में पड़े हुए हैं और नालियों और सड़कों को खोदकर उन्हें ज्यों का त्यों छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने अपने निजी पैसे से कई गलियों की साफ सफाई भी करवाई है। क्षेत्र के व्यापारियों में बताया कि इस बार चुनाव का प्रमुख मुद्दा पार्किंग और सुलभ शौचालय का रहने वाला है। इन सुविधाओं के नाम पर उनसे पैसे वसूले जाते हैं लेकिन उन्हें अब तक किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं मिली है। कई मतदाताओं ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में कोई भी विकास के काम नहीं किए हैं। इसीलिए इस बार भारतीय जनता पार्टी का सत्ता में आना तय है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़