Delhi: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का एक निशानेबाज रोहिणी से गिरफ्तार

Delhi Police
ANI

कंझावला पुलिस थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में सुमित पैरोल मिलने के बाद भाग गया था। इसके साथ ही अलीपुर पुलिस थाने में दर्ज हत्या के एक और मामले में वह वांछित है।

दिल्ली पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद रोहिणी से टिल्लू ताजपुरिया गैंग के एक कथित निशानेबाज को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस निशानेबाज की पहचान सुमित के रुप में हुई है।

कंझावला पुलिस थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में सुमित पैरोल मिलने के बाद भाग गया था। इसके साथ ही अलीपुर पुलिस थाने में दर्ज हत्या के एक और मामले में वह वांछित है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, रोहिणी पुलिस के विशेष दल के साथ एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। खूंखार गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को पिछले साल तिहाड़ जेल के अंदर प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के सदस्यों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़