MCD By-Elections | दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के लिए 12 वार्डों पर BJP-AAP की कसी कवायद, मतगणना पर सबकी नज़र

 MCD
ANI
रेनू तिवारी । Nov 28 2025 9:17AM

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के लिए शुक्रवार को प्रचार का आखिरी दिन है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने रविवार, 30 नवंबर को दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 खाली वार्डों के लिए होने वाले उपचुनावों की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। मतगणना बुधवार, 3 दिसंबर को होगी। नॉमिनेशन प्रोसेस 3 नवंबर को शुरू हुआ था और 10 नवंबर को खत्म हुआ था। राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने कहा कि आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। जिन 12 वार्डों में उपचुनाव हो रहे हैं उनमें मुंडका, शालीमार बाग B, अशोक विहार, चांदनी चौक, द्वारका B, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर शामिल हैं।

EC की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, वोटिंग के लिए 580 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें सबसे ज़्यादा 55 पोलिंग बूथ शालीमार बाग B वार्ड में हैं, जिसे रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री बनने के लिए छोड़ दिया था। 12 वार्ड में कुल वोटर्स की संख्या 6,98,751 है, जिनमें से 3,74,988 पुरुष और 3,23,710 महिलाएँ हैं। 53 थर्ड-जेंडर और 60 दिव्यांग वोटर्स हैं। बुज़ुर्ग वोटर्स (80 साल से ज़्यादा उम्र के) की संख्या 14,529 है, जबकि इस साल 18 साल के हुए वोटर्स की संख्या 4,458 है। इससे बुज़ुर्ग वोटर्स का प्रतिशत 2.07 प्रतिशत हो जाता है, जो युवा वोटर्स (0.63 प्रतिशत) के प्रतिशत से ज़्यादा है।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के लिए शुक्रवार को प्रचार का आखिरी दिन है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को चांदनी महल वार्ड के प्रत्याशी सुनील शर्मा के समर्थन में छत्ता लाल मियां में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे आगामी उपचुनावों में केवल भाजपा के उम्मीदवारों को ही पार्षद चुनें ताकि भाजपा के सर्वांगीण विकास एजेंडे का लाभ उठा सकें।

इसे भी पढ़ें: 'ज़िंदा होने का प्रमाण चाहिए'... इमरान खान के बेटे कासिम ने लगाई इंटरनेशनल मदद की गुहार, कहा- पिता के साथ हुआ जेल में अमानवीय व्यवहार

इससे पहले, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी प्रत्याशी वीना असीजा के समर्थन में अशोक विहार वार्ड में स्थानीय पंजाबी और सिंधी समुदाय की एक बड़ी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता समझती है कि भाजपा ही उनके लिए एकमात्र विकल्प है, क्योंकि इस पार्टी को चुनने का मतलब है बेहतर विकास और बेहतर रखरखाव।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेना का खैबर पख्तूनख्वा में TTP के खिलाफ खुफिया ऑपरेशन! तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के 22 लड़ाके मार गिराए, इलाके में हड़कंप

‘आप’ के नेताओं ने 12 वार्डों के लिए हो रहे उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया। अशोक विहार वार्ड 65 में पार्टी उम्मीदवार सीमा विकास गोयल के लिए प्रचार करते हुए, ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने भले ही झुग्गियों पर बुलडोज़र चला दिए हों, लेकिन अब जनता भाजपा पर बुलडोज़र चला देगी। इस बीच, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने मुंडका वार्ड 35 और दक्षिणपुरी वार्ड 164 में अपना अभियान चलाया और मतदाताओं से आगामी एमसीडी उपचुनाव में ’आप’ को समर्थन देने का आग्रह किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़