NIA चार्जशीट पर Delhi Court ने लिया संज्ञान, Red Fort blast में 13 आरोपी

विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने लालकिला कार धमाके के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण के 7,500 पन्नों के आरोपपत्र को स्वीकार करते हुए सुनवाई की अगली तारीख नौ सितंबर तय की है। पिछले वर्ष 10 नवंबर को हुए इस विस्फोट में 11 लोगों की जान चली गई थी और कई अन्य जख्मी हुए थे। जांच एजेंसी ने मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी और एक फरार बाल रोग विशेषज्ञ समेत कुल 13 आरोपियों को आतंकी संगठन से जुड़ा बताया है।
दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को लालकिला विस्फोट मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दाखिल 7,500 पन्नों के आरोपपत्र का संज्ञान लिया। पिछले साल 10 नवंबर को लालकिले के पास एक कार में हुए विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। इस कार को डॉ उमर उन नबी चला रहा था।
इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Sonia Gandhi की किताब बनी सियासी हथियार, कांग्रेस के ‘सरकारी दबाव’ वाले दावे पर उठे सवाल
विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने एजेंसी के आरोपपत्र का संज्ञान लेते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए नौ सितंबर की तारीख तय की। एनआईए ने इस साल 14 मई को 10 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। आरोपपत्र में कहा गया है कि इन 10 आरोपियों में मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी समेत सभी के तार अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े थे।
यह संगठन भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा की शाखा है। एजेंसी ने तीन और लोगों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था। इनमें एक फरार बाल रोग विशेषज्ञ भी शामिल है, जिसे आतंकवादी मॉड्यूल के संस्थापक सदस्यों में से एक बताया गया है।
इसे भी पढ़ें: Shabir Shah को अस्पताल या कोर्ट ले जाते समय न लगाएं अनावश्यक हथकड़ी: NIA Court
इन लोगों पर विस्फोट में शामिल होने का आरोप है। इसके साथ ही मामले में आरोपपत्र दाखिल किए गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
अन्य न्यूज़














