Delhi Elections: राहुल गांधी के बाद मैदान में उतरी प्रियंका, नांगलोई जाट में किया रोड शो

Priyanka Gandhi
ANI
अंकित सिंह । Jan 31 2025 7:21PM

इंडिया गठबंधन में होने के बावजूद भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में एक दूसरे के खिलाफ जबरदस्त तरीके से चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों दल एक दूसरे परिवार पर वार-पलटवार कर रहे हैं।

दिल्ली में चुनावी प्रचार जोर पकड़ता दिखाई दे रहा है। चुनावी प्रचार अपने आखिरी चरण में है। कांग्रेस भी दिल्ली में अपनी पूरी ताकत लगा रही है। राहुल गांधी ने पहले ही पार्टी के लिए प्रचार शुरू कर दिया था। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी जनसभा को संबोधित किया था। इंतजार प्रियंका गांधी का था। आज प्रियंका गांधी ने नांगलोई जाट में एक रोड शो किया। इस दौरान नांगलोई जाट में जबरदस्त तरीके से जन सैलाब उमड़ा था। 

इसे भी पढ़ें: Rajendra Nagar Seat: राजेंद्र नगर सीट पर AAP, BJP और कांग्रेस के दिग्गजों के बीच मुख्य मुकाबला

इंडिया गठबंधन में होने के बावजूद भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में एक दूसरे के खिलाफ जबरदस्त तरीके से चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों दल एक दूसरे परिवार पर वार-पलटवार कर रहे हैं। राहुल गांधी लगातार भ्रष्टाचार को लेकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साथ रहे हैं। राहुल गांधी भी शराब घोटाला और शीश महल का मुद्दा उठा रहे हैं। वही संदीप दीक्षित, अलका लांबा जैसे कांग्रेस उम्मीदवार आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और आतिशी के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections: द्वारका में गरजे PM Modi, बोले- दिल्ली में तकरार वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच यमुना नदी के किनारे पहुंचकर नदी की स्थिति का जायजा लिया तथा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनका एक पुराना वादा याद दिलाते हुए कहा कि वह डुबकी कब लगाएंगे। राहुल गांधी ने यमुना नदी के किनारे पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने का वीडियो को ‘एक्स’ पर जारी किया। उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल जी, अब तो 2025 आ गया। आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? दिल्ली इंतज़ार कर रही है।’’ पिछले विधानसभा चुनाव के समय केजरीवाल ने यमुना नदी की सफाई का वादा किया था। राहुल गांधी इन दिनों अपनी हर चुनावी सभा में केजरीवाल के इस वादे का उल्लेख करके उन पर निशाना साध रहे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़