Delhi Fire: चंदन होला में आधी रात धधकी फैक्ट्री, 8 घंटे चला आग का तांडव

दिल्ली के चंदन होला इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने में 30 दमकल गाड़ियों को 8 घंटे का समय लगा। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
दिल्ली के चंदन होला इलाके में रविवार तड़के करीब 2:00 बजे एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। यह फैक्ट्री पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित है। दमकल अधिकारी मनीष शेरावत ने बताया कि उन्हें रात करीब 2:30 बजे इस हादसे की जानकारी मिली थी। आग इतनी भयानक थी कि उसने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।
30 गाड़ियों ने 8 घंटे में पाया काबू
फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक, आग लगभग 5,000 वर्ग गज के बड़े इलाके में फैली हुई थी और इसकी तीव्रता बहुत ज्यादा थी। आग बुझाने के लिए एक-एक करके कुल 30 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इसे मध्यम श्रेणी की आग घोषित किया गया था। दमकल कर्मियों की भारी मशक्कत के बाद, लगभग 8 घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
इसे भी पढ़ें: Delhi-NCR Weather: आईएमडी का येलो अलर्ट, कुछ घंटों में हो सकती है तेज बारिश
कोई हताहत नहीं, जांच जारी
राहत की बात यह है कि इस बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई है और न ही कोई घायल हुआ है। फैक्ट्री में आग किस वजह से लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जाएगी, जिसके बाद ही आग लगने के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
#WATCH | A fire broke out at a factory near the Punjab National Bank in Delhi's Chandan Hola at 2 AM today. Further details awaited.
— ANI (@ANI) July 5, 2026
(Source: Delhi Fire Services) pic.twitter.com/2z82ZyoJOG
अन्य न्यूज़














