Delhi Fog| दिल्ली में कोहरे के कारण उड़ानें बाधित, उत्तर भारत में शीतलहर जारी

fog
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Jan 23 2025 11:37AM

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' तथा 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।

दिल्ली में गुरुवार सुबह कोहरे के कारण उड़ान कार्यक्रम बाधित हो गया, जिससे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानों में देरी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज सुबह 5.30 बजे दिल्ली में 12.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' तथा 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।

कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए बेघर लोग रैन बसेरों में रहे। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) ने कई इलाकों में 235 पगोडा टेंट लगाए। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में, जहां महाकुंभ चल रहा है, आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। हजारों लोग तीन नदियों - गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान करने के लिए संगम के घाटों पर एकत्र हुए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़