दिल्ली में सप्ताहांत तक रात 8 बजे ही बंद हो जाएंगी शराब की दुकानें, विरोध-प्रदर्शनों के चलते फैसला

Delhi Liquor
AI Image

दिल्ली में जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए सप्ताहांत तक शराब की दुकानें रात 8 बजे बंद करने का निर्देश दिया गया है। आमतौर पर ये दुकानें रात 10 बजे बंद होती हैं। दिल्ली सरकार ने पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर यह निर्णय लिया है।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली में शराब की सभी दुकानों को पूरे सप्ताहांत शाम 8 बजे तक ही खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार को बिना पूर्व सूचना के दुकानों के जल्दी बंद होने से कई लोगों को निराशा हुई, क्योंकि उन्हें शराब न मिलने के कारण वापस लौटना पड़ा।

दिल्ली में शराब की दुकानें आमतौर पर रात 10 बजे बंद होती हैं। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अब सप्ताहांत तक दुकानें रात आठ बजे तक ही खुलेंगी। यह फैसला जंतर-मंतर पर जारी विरोध-प्रदर्शन की वजह से बनी मौजूदा स्थिति के बारे में पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर लिया गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़