दिल्ली पुलिस ने कई आपराधिक मामलों में वांछित शार्पशूटर को किया गिरफ्तार

Delhi Police
ANI

कुख्यात गैंगस्टर के लिए शार्पशूटर के रूप में काम करता था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ऐमन को भलस्वा डेयरी क्षेत्र में एक किराए के मकान से गिरफ्तार किया।

राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस ने कई आपराधिक मामलों में वांछित 37 वर्षीय एक शार्पशूटर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान भलस्वा डेयरी क्षेत्र निवासी ऐमन के रूप में हुई है और उसे पंजाब की एक अदालत ने भगोड़ा घोषित किया हुआ है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) सतीश कुमार ने बताया, ऐमान जबरन वसूली, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम सहित नौ आपराधिक मामलों में शामिल था। वह एक कुख्यात गैंगस्टर के लिए शार्पशूटर के रूप में काम करता था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ऐमन को भलस्वा डेयरी क्षेत्र में एक किराए के मकान से गिरफ्तार किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़