राजधानी दिल्ली में बढ़ी ठंड, सामान्य तापमान घट कर 9 डिग्री पहुंचा

delhi

दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरा। बृहस्पतिवार को यहां न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो पिछले चार साल में जनवरी माह के लिए अधिकतम था। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में बुधवार तक लगातार चार दिन तक बारिश हुई।

नयी दिल्ली। दिल्ली में न्यूनतम तापमान घट कर शुक्रवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस पर चला आया। एक दिन पहले यहां न्यूनतम तापमान बढ़कर 14.4 डिग्री सेल्सियस था। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट नहीं आ रही है। उन्होंने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, बृहस्पतिवार को यह 14.4 डिग्री सेल्सियस था। बृहस्पतिवार को यहां न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो पिछले चार साल में जनवरी माह के लिए अधिकतम था। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में बुधवार तक लगातार चार दिन तक बारिश हुई।

इसे भी पढ़ें: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी चित्रा घोष का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

अधिकारियों ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को भी शहर में बारिश हो सकती है। आसमान में बादल छाये रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद, बर्फीले पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर से चलने वाली उत्तरपश्चिमी हवाओं के कारण दिल्ली के न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरवाट आने की संभावना है। विभाग ने कहा कि दिल्ली में इस जनवरी में 56.6 मिमी बरसात हो चुकी है जो 21 वर्षों में इस महीने में सर्वाधिक है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़