महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

Eknath Shinde
ANI
रेनू तिवारी । Feb 20 2025 5:00PM

मुंबई पुलिस को बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल सुबह गोरेगांव और जे जे मार्ग पुलिस थानों में मिले

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की दमकी दी जा रही हैं। मुंबई पुलिस को बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल सुबह गोरेगांव और जे जे मार्ग पुलिस थानों में मिले, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।

इसे भी पढ़ें: क्या 1000 से ज्यादा मर्दों के साथ सो चुकी स्टार Bonnie Blue प्रेग्नेंट हैं? आठ महीने बाद डिलीवरी का लाइव प्रसारण करने का दावा किया

अधिकारी ने बताया, “प्रेषक के ‘आईपी एड्रेस’ पर नजर रखी जा रही है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।” मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले कहा था कि एक धमकी भरा फोन आया था।

इसे भी पढ़ें: टैरिफ तो लगेगा ही...ट्रंप की मोदी से किस बात पर हो गई बहस? खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने कर दिया खुलासा

 

वहीं दूसरी तरफ आपको बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी। शिंदे ने कहा "यह खुशी की बात है कि हमारी 'लाडली बहना' (प्यारी बहन) दिल्ली में शपथ लेंगी... हम इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देते हैं...,"। राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में आज आधिकारिक तौर पर रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त करने के लिए समारोह आयोजित किया जाएगा। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12:15 बजे शुरू होगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़