Maharashtra की विकास दर 8.8 प्रतिशत: Devendra Fadnavis बोले, देश के विकास में अहम योगदान

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मंत्रालय में ध्वजारोहण के बाद कहा कि राज्य देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की पहली छमाही में महाराष्ट्र की विकास दर 8.8 प्रतिशत रही है और 56 लाख किसानों को 36,585 करोड़ रुपये की ऋण माफी का लाभ मिलेगा। सरकार हर जिले को वृद्धि इंजन बनाने और सूखे से निपटने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि ‘‘विकसित भारत’’ बनने की दिशा में देश की यात्रा में महाराष्ट्र सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। फडणवीस ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मंत्रालय में ध्वजारोहण के बाद कहा कि महाराष्ट्र देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और इस वर्ष की पहली छमाही में राज्य की विकास दर लगभग 8.8 प्रतिशत रही है। फडणवीस ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास को कुछ क्षेत्रों तक सीमित रखने के बजाय हर जिले और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि हर जिले को ‘‘वृद्धि इंजन’’ बनाने का प्रयास किया जा रहा है और लगभग 13 जिलों ने इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का विकास छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों और डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान के सिद्धांतों के अनुरूप आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य स्टार्टअप और निवेश का प्रमुख केंद्र बन चुका है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र देश की स्टार्टअप राजधानी बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 56 लाख किसानों को 36,585 करोड़ रुपये की ऋण माफी योजना का लाभ मिलेगा। साथ ही 76 प्रतिशत किसानों को दिन में बिजली मिल रही है, जिसे अगले वर्ष 100 प्रतिशत किसानों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

उन्होंने नदी जोड़ो परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी को सूखे का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए सरकार काम कर रही है। फडणवीस ने विदेशी विश्वविद्यालयों के आगमन सहित आधुनिक और विश्वस्तरीय शिक्षा पर प्रमुखता से ध्यान देने की बात कही। साथ ही नागरिकों से अधिकारों के साथ अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करने की भी अपील की।

All the updates here:

अन्य न्यूज़