ओडिशा के बारगढ़ में धनु यात्रा शुरू; राष्ट्रपति ने लोगों को शुभकामनाएं दीं

President Murmu
ANI

बारगढ़ के सांसद प्रदीप पुरोहित ने स्थानीय विधायक अश्विनी कुमार सारंगी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शाम को इस वार्षिक नाट्य महोत्सव का उद्घाटन किया, जो 13 जनवरी तक चलेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने शुक्रवार को बारगढ़ जिले में धनु यात्रा शुरू होने पर लोगों को बधाई दी।

बारगढ़ के सांसद प्रदीप पुरोहित ने स्थानीय विधायक अश्विनी कुमार सारंगी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शाम को इस वार्षिक नाट्य महोत्सव का उद्घाटन किया, जो 13 जनवरी तक चलेगा।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, मैं देश के लोगों, विशेषकर ओडिशा के लोगों को बारगढ़ की प्रसिद्ध धनु यात्रा के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह यात्रा देश-विदेश में अपने विशाल खुले मंच के लिए जानी जाती है। मुझे उम्मीद है कि हमारी पौराणिक कथाओं पर आधारित लोक नाट्य देश के लोगों को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेंगे। मैं धनु यात्रा महोत्सव की सफलता की कामना करती हूं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़