Dharmendra Pradhan बोले: NEET विरोध के दौरान Gen Z को गुमराह करने की कोशिश हुई

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

वरिष्ठ भाजपा नेता और संबलपुर सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने भुवनेश्वर स्थित जीएम विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए अपने इस्तीफे पर पहली बार बयान दिया। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान युवाओं को भड़काने का प्रयास किया गया था। प्रधान ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी।

भुवनेश्वर, आठ अगस्त वरिष्ठ भाजपा नेता और संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान ‘जेन जी’ को ‘‘गुमराह’’ करने की कोशिशें की गईं, जिसके बाद उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। प्रधान ने इस मुद्दे को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों के बीच पद छोड़ने के दो सप्ताह बाद, यहां जीएम विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए अपने इस्तीफे पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। प्रधान ने कहा, ‘‘जेन जी हमारे बच्चे हैं।

कुछ लोगों ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की। भारत में हर साल कम से कम दो करोड़ बच्चे जन्म लेते हैं। पिछले 10 वर्षों में 20 करोड़ बच्चे पैदा हुए हैं।

उनकी अपनी आकांक्षाएं हैं और वे भारत को विश्व गुरु बनाएंगे। मेरे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं था।’’ धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। प्रधान ने 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़