कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में दिग्विजय और मल्लिकार्जुन खड़गे का भी नाम, बस सोनिया गांधी से मंजूरी का इंतजार

digvijay kharge
ANI
अंकित सिंह । Sep 28 2022 3:34PM

दोनों नेता पार्टी के वरिष्ठ हैं। इन्हें गांधी परिवार का बेहद भरोसेमंद भी कहा जाता है। सूत्रों का दावा है कि यह दोनों नेता अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से गुरेज नहीं करेंगे। लेकिन इसके लिए सोनिया गांधी की मंजूरी होनी चाहिए। खड़के और दिग्विजय सिंह को सोनिया गांधी का बेहद करीबी बताया जाता है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। सवाल यह है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा? 30 तारीख को नामांकन का आखरी दिन है। शशि थरूर के अलावा अब तक दूसरे किसी उम्मीदवार के नामांकन को लेकर खबर नहीं है। यह जरूर है कि पवन कुमार बंसल ने भी नामांकन पत्र को ले लिया है। पहले अशोक गहलोत का नाम अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा था। लेकिन राजस्थान में जिस तरीके से घटनाक्रम हुआ, उसके बाद उनकी दावेदारी थोड़ी पीछे रह गई। इसी के बाद से यह सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है कि अशोक गहलोत के अलावा गांधी परिवार किसे पार्टी अध्यक्ष पद के लिए समर्थन देगा। फिलहाल 2 नामों की चर्चा तेज हो गई है। पहला नाम दिग्विजय सिंह का है जबकि दूसरा नाम मल्लिकार्जुन खड़गे का है

इसे भी पढ़ें: हम बहुसंख्यकवाद या अल्पसंख्यकवाद के आधार पर धार्मिक उन्माद में अंतर नहीं करते: कांग्रेस

दोनों नेता पार्टी के वरिष्ठ हैं। इन्हें गांधी परिवार का बेहद भरोसेमंद भी कहा जाता है। सूत्रों का दावा है कि यह दोनों नेता अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से गुरेज नहीं करेंगे। लेकिन इसके लिए सोनिया गांधी की मंजूरी होनी चाहिए। खड़के और दिग्विजय सिंह को सोनिया गांधी का बेहद करीबी बताया जाता है। दावा किया जा रहा है कि दोनों नेता सोनिया गांधी के फैसले के अनुसार ही काम करेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर एक बात और कही जा रही है कि इनका संबंध शरद पवार और सीताराम येचुरी जैसे विपक्ष के नेताओं से भी अच्छा है। इसकी वजह से आगे चलकर पार्टी को फायदा हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: गहलोत बच गए, मंत्री फंस गए, सोनिया को सौंपी रिपोर्ट में मिली क्लीन चिट, महेश जोशी, धर्मेंद्र राठौड़, शांति धारीवाल को कारण बताओ नोटिस

दिग्विजय सिंह के पक्ष में एक बात जो जा रही है, वह यह है कि वह गांधी परिवार के करीबी तो हैं ही, साथ ही साथ वह हिंदी बेल्ट से आते हैं। इसकी वजह से पार्टी को आगामी चुनाव में हिंदी बेल्ट में फायदा हो सकता है। इन दोनों के अलावा केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, कमलनाथ और अब एके एंटनी का भी नाम पार्टी अध्यक्ष पद की रेस में लगातार आगे चल रहा है। उधर, अशोक गहलोत के नाम को लेकर संशय बरकरार है। अशोक गहलोत नामांकन करेंगे या नहीं करेंगे, इसको लेकर अब तक कोई राय नहीं बन पाई है। दूसरी ओर शशि थरूर 30 तारीख को नामांकन दाखिल करेंगे। हाल में ही कांग्रेस के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा था कि शशि थरूर की ओर से इस बात की सूचना दे दी गई है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़