जनता की मांग पर शिवसेना के साथ संबंध तोड़े: फडणवीस

[email protected] । Feb 20 2017 11:01AM

फडणवीस ने कहा है कि उन्होंने ठाणे की जनता की मांग पर ही शिवसेना के साथ संबंध समाप्त किए हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।

ठाणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा है कि उन्होंने ठाणे की जनता की मांग पर ही शिवसेना के साथ संबंध समाप्त किए हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, ''मैंने शिवसेना के साथ संबंध इस लिए नहीं तोड़े क्योंकि पार्टी कार्यकर्ता ऐसा चाहते थे बल्कि मुझे ठाणे की जनता से बहुत एसएमएस मिले जिसमें मुझे शिवसेना से संबंध तोड़ने के लिए कहा गया था और मैं उनकी मांगें मागने के लिए बाध्य हूं।’’

ठाणे नगर निगम में 21 फरवरी को चुनाव होने हैं। शिवसेना और भाजपा सभी 10 नगर निगमों पर अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकेले चुनाव लड़ने के फैसले ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भर दी है और वह उत्साह से काम कर रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़