Pune Police Commissioner के सरकारी बंगले के गेट में नशे में धुत सिपाही ने मारी कार, हिरासत में लिया गया

पुणे के छावनी इलाके में एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी कार पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के सरकारी आवास के गेट से टकरा दी। घटना के समय गाड़ी में अकेले मौजूद इस सिपाही को अधिकारियों ने तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस आयुक्त के अनुसार आरोपी का अनुशासनहीनता का पुराना रिकॉर्ड रहा है और वह मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहा है।
पुणे, चार नवंबर पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के सरकारी बंगले के गेट में एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी कार से टक्कर मार दी। इस घटना के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम को छावनी इलाके में स्थित पुलिस आयुक्त के सरकारी आवास पर हुई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों के अनुसार जब कांस्टेबल ने पुलिस आयुक्त के घर के गेट पर कार मारी तब वह गाड़ी में अकेला था।
कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘घटना के समय कांस्टेबल कथित तौर पर शराब के नशे में था। उसका अनुशासनहीनता का पुराना रिकॉर्ड है और वह पहले भी कई अपराधों में शामिल रहा है। उसे 2025 में निलंबित किया गया था और 2026 में बहाल कर दिया गया था।’’ पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहा है।
उसे हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अन्य न्यूज़













