Congress में शामिल हुए 18 प्रमुख लोग, पूर्व IAS, IPS और वकील बने सदस्य

नयी दिल्ली में बुधवार को पूर्व नौकरशाहों, अधिवक्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के 18 नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पवन खेड़ा, राजेंद्र पाल गौतम, अनिल जयहिंद और सांसद राकेश राठौर की मौजूदगी में पार्टी ने इन सभी का संगठन में स्वागत किया। कांग्रेस ने पूर्व आईएएस चौधरी खुशी राम, पूर्व आईपीएस बी.पी. अशोक और बसपा के पूर्व नेता अनूप कुमार आंबेडकर सहित कई हस्तियों के आने को संगठन विस्तार के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
नयी दिल्ली, पांच अगस्त पूर्व नौकरशाहों, अधिवक्ताओं तथा विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े 18 लोग बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी ने इसे अपने संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा, कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद तथा लोकसभा सदस्य राकेश राठौर की मौजूदगी में नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया।
कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व नेता अनूप कुमार आंबेडकर, उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता मयंक यादव और श्रेय यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व पीसीएस अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पंजाब कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी चौधरी खुशी राम, उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी बी.पी. अशोक, किसान नेता रोहित जाखड़, केरल के सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक सुदेश कुमार, आम आदमी पार्टी के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी वकार चौधरी, राष्ट्रीय लोकदल की पूर्व राष्ट्रीय सचिव सावित्री गौतम शामिल हैं।
अन्य न्यूज़













