जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिले के हसनपुरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना प्राप्त होने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिले के हसनपुरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना प्राप्त होने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: एक बार फिर भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर की संभावना
प्रवक्ता ने कहा कि इसके बाद आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चलानी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अन्य न्यूज़















