फरीदाबाद के स्कूल में तीसरी मंजिल से कूदकर 11वीं की छात्रा ने जान दी

फरीदाबाद के स्कूल में तीसरी मंजिल से कूदकर 11वीं की छात्रा ने जान दी
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

हरियाणा के फरीदाबाद में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक द्वारा चार घंटे तक खड़े रहने की सजा दिए जाने के बाद उसने यह कदम उठाया, हालांकि स्कूल प्रबंधन ने इन आरोपों को खारिज किया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

फरीदाबाद, एक सितंबर हरियाणा के फरीदाबाद में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने मंगलवार को अपने स्कूल की इमारत की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर जान दे दी। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि एक शिक्षक से सजा मिलने के बाद उसने यह कदम उठाया। हालांकि, गाजीपुर रोड स्थित नवोदय विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाध्यापक आर के शर्मा ने छात्रा को सजा दिए जाने के आरोपों से इनकार किया।

डबुआ थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने कहा, ‘‘जिन हालात में छात्रा ने यह कदम उठाया, उन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सही तस्वीर सामने आएगी। जांच जारी है।’ पुलिस के मुताबिक, मृत छात्रा के माता-पिता ने दावा किया कि उसे शिक्षक ने इसलिए डांटा था क्योंकि ‘‘वह बिना किसी को बताए बिरयानी खाने चली गई थी।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि सजा के तौर पर छात्रा को स्कूल में लगातार चार घंटे तक खड़ा रखा गया।

पुलिस ने बताया कि इससे आहत होकर छात्रा ने अपनी जान दे दी। पुलिस ने बताया कि गिरने के बाद छात्रा को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़