गुपकर घोषणापत्र गठबंधन के अध्यक्ष बने फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती उपाध्यक्ष चुनी गयीं

इस गठबंधन के बनने के बाद पहली बार उसके नेताओं की महबूबा मुफ्ती के निवास पर बैठक हुई और उन्होंने पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य के झंडे को अपने निशान के रूप में अपनाया।
बैठक के बाद लोन ने संवाददाताओं से कहा कि यह गठबंधन अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाए के बाद, पिछले एक साल में जम्मू कश्मीर में चल रहे शासन पर एक महीने में श्वेत पत्र लाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘ यह श्वेत पत्र शब्दों की बुनावट नहीं होगा। यह जम्मू कश्मीर और देश के लोगों के सामने असलियत पेश करने के लिए तथ्यों एवं आंकड़ों पर आधारित होगा.... एक धारणा बनायी जा रही है कि केवल जम्मू कश्मीर में भ्रष्टाचार हुआ था।’’ पीएजीडी ने एक पखवाड़े बाद जम्मू में अगली बैठक करने का निर्णय लिया है और उसके बाद 17 नवंबर को श्रीनगर में एक सम्मेलन होगा।It's not an anti-national Jamat, our aim is to ensure that the rights of people of J&K and Ladakh are restored. Attempts of dividing us in the name of religion will fail. It's not a religious fight: Farooq Abdullah after 'People's Alliance for Gupkar Declaration' meet in Srinagar pic.twitter.com/QqHKgbKQYD
— ANI (@ANI) October 24, 2020
अन्य न्यूज़















