Navi Mumbai में FDA की बड़ी कार्रवाई, 4,710 लीटर मिलावटी दूध किया नष्ट

Fda Raids
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने नवी मुंबई के महापे एमआईडीसी इलाके में स्थित एम/एस पी. के. डेरी पर 19 अगस्त को छापा मारकर मिलावट के अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश किया। बिना वैध लाइसेंस संचालित हो रही इस डेरी से 1,85,780 रुपये मूल्य का मिलावटी दूध जब्त कर उसे नष्ट कर दिया गया। मौके पर टैंकर के भीतर स्किम्ड मिल्क पाउडर और पानी के मिश्रण से मिलावट करते हुए आरोपी को पकड़ा गया।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने नवी मुंबई के महापे एमआईडीसी क्षेत्र में चल रहे बड़े दूध मिलावट गिरोह का भंडाफोड़ किया है और लाखों रुपये के मिलावटी डेरी उत्पादों को जब्त करके नष्ट कर दिया है। अधिाकरियों ने यह जानकारी दी। ठाणे जिला प्रशासन की सोमवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने पर एफडीए की एक विशेष टीम ने 19 अगस्त को एम/एस पी. के. डेरी पर छापा मारा।

छापे के दौरान, अधिकारियों ने आरोपी शिवेंद्र श्यामलाल जायसवाल को डेरी मालिक प्रदीप कमलेश यादव की मिलीभगत से टैंकर के अंदर स्किम्ड मिल्क पाउडर (एसएमपी) और ठंडे पानी के मिश्रण से दूध में मिलावट करते हुए पकड़ा। अधिकारियों ने बताया कि वैध खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के बिना संचालन करने पर डेरी को तत्काल बंद कर दिया गया। कई ठिकानों पर की गई छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने 4,710 लीटर मिलावटी और संदिग्ध दूध जब्त कर नष्ट किया।

इसकी अनुमानित कीमत 1,85,780 रुपये है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़