Budget 2026 में दौड़ेगी 'Reform Express', वित्त मंत्री ने बताया MEME समेत 6 सेक्टर्स का Growth प्लान

सरकार सात अहम और भविष्य से जुड़े सेक्टरों में फैक्ट्रियां और उत्पादन बढ़ाएगी। इससे भारत में ज़्यादा सामान बनेगा, आयात कम होगा और नौकरियां बढ़ेंगी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार देश की अर्थव्यवस्था को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए छह खास क्षेत्रों पर फोकस करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार सुधारों की रफ्तार बनाए रखेगी और रिफॉर्म एक्सप्रेस लगातार चलती रहेगी। मकसद साफ है।
इसे भी पढ़ें: Union Budget 2026 पेश, वित्त मंत्री ने बताया Vikasit Bharat का रोडमैप, स्थिरता पर दिया पूरा जोर
आइए, इन 6 बातों को सीधी और सरल भाषा में समझते हैं:
बड़े स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग (उद्योग) बढ़ाना: सरकार सात अहम और भविष्य से जुड़े सेक्टरों में फैक्ट्रियां और उत्पादन बढ़ाएगी। इससे भारत में ज़्यादा सामान बनेगा, आयात कम होगा और नौकरियां बढ़ेंगी।
पुराने उद्योगों को फिर से मज़बूत करना: टेक्सटाइल, स्टील जैसे पारंपरिक उद्योगों को नया सहारा दिया जाएगा। इसका फायदा उन इलाकों को होगा जहां ये उद्योग रोजगार का मुख्य साधन हैं।
इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज़ोरदार निवेश: MSME को “चैंपियन” बनाना: छोटे और मझोले कारोबार (MSME) देश की रीढ़ हैं। सरकार चाहती है कि ये छोटे बिज़नेस बड़े बनें, ताकि रोजगार और उत्पादन दोनों बढ़ें।
सड़कें, रेलवे, एयरपोर्ट, बिजली और डिजिटल ढांचा — इन सब पर तेज़ काम होगा। इससे तुरंत भी काम मिलेगा और लंबे समय में देश की ताकत बढ़ेगी।
लंबी अवधि की स्थिरता और सुरक्षा: सरकार का लक्ष्य है कि अर्थव्यवस्था स्थिर रहे, निवेशकों का भरोसा बना रहे और भविष्य सुरक्षित हो।
सिटी इकोनॉमिक रीजन का विकास: बड़े शहरों के आसपास नए आर्थिक क्षेत्र बनाए जाएंगे, ताकि शहरी इलाकों में बिज़नेस, नौकरी और विकास तेज़ हो।
अन्य न्यूज़












