Odisha के बालासोर में कपास प्रसंस्करण फैक्टरी में आग लगी

प्रतिरूप फोटो
Creative Common
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jan 18 2026 8:32AM
अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग बुझाने के लिए बास्ता और रूपसा इलाके से अग्निशमन दल को बुलाया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।
ओडिशा के बालासोर जिले में शनिवार को एक कपास प्रसंस्करण फैक्टरी में आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दोपहर में लगी आग की वजह से हल्दीपाड़ा इलाके की फैक्टरी में लाखों रुपये का कपास और मशीन जलकर खाक हो गई।
हालांकि, अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग बुझाने के लिए बास्ता और रूपसा इलाके से अग्निशमन दल को बुलाया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है। हालांकि, शॉर्ट-सर्किट इसकी वजह हो सकती है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़














