मनमाने हवाई किराए पर लगेगी लगाम: 'असाधारण परिस्थितियों' में सरकार तय करेगी टिकट के दाम, अधिसूचित हुए नए नियम

AIRLINE
ANI
रेनू तिवारी । Nov 2 2026 12:18PM

देश के विमानन (Aviation) सेक्टर को लेकर केंद्र सरकार ने एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने नए नियमों को अधिसूचित कर दिया है, जिसके तहत अब आपातकालीन या 'असाधारण परिस्थितियों' (Extraordinary Circumstances) और जनहित में केंद्र सरकार को एयरलाइन टिकटों की कीमतों में दखल देने की कानूनी अनुमति मिल गई है।

देश के विमानन (Aviation) सेक्टर को लेकर केंद्र सरकार ने एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने नए नियमों को अधिसूचित कर दिया है, जिसके तहत अब आपातकालीन या 'असाधारण परिस्थितियों' (Extraordinary Circumstances) और जनहित में केंद्र सरकार को एयरलाइन टिकटों की कीमतों में दखल देने की कानूनी अनुमति मिल गई है।

यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है जब हाल के दिनों में कच्चे तेल (Crude Oil) और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव और बढ़ोतरी के कारण महंगे हवाई किरायों को लेकर यात्रियों और विशेषज्ञों द्वारा गहरी चिंता जताई जा रही थी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित किए गए 'भारतीय वायुयान नियम, 2026' (Bharatiya Vayuyan Niyam, 2026) आगामी 1 जनवरी, 2027 से पूरे देश में प्रभावी होंगे। नए नियमों के मुताबिक, यदि सरकार को यह महसूस होता है कि किसी असाधारण परिस्थिति के चलते बाजार में कीमतें आसमान छू रही हैं और जनहित में हस्तक्षेप आवश्यक है, तो वह एयरलाइनों को किराए के संबंध में सीधे निर्देश जारी कर सकेगी। हालांकि, ऐसे निर्देश परिस्थितियों के बिल्कुल अनुकूल होंगे और केवल एक निश्चित समय सीमा के लिए ही लागू रहेंगे।

'भारतीय वायुयान नियम' का नियम 192

इसे भी पढ़ें: Quad देशों ने मनमाने निर्यात प्रतिबंधों और सप्लाई चेन बाधाओं पर जताई चिंता

नियम 192 के तहत, अनुसूचित हवाई सेवाएं (scheduled air services) संचालित करने वाली एयरलाइनों को परिचालन लागत (cost of operations) जैसे कारकों के आधार पर अपना किराया तय करना होगा और किराए का विवरण नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को सौंपना होगा।

नियमों में कहा गया है कि यदि सरकार को लगता है कि कोई असाधारण स्थिति पैदा हो गई है और जनहित में दखल देना जरूरी है, तो वह लिखित निर्देश जारी कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: IndiGo बढ़ा सकती है Airfare, जुलाई सितंबर तिमाही में हुआ 1879 करोड़ रुपये का घाटा

नए नियमों के अनुसार, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और यात्रियों को सूचित रखने के लिए एयरलाइनों को अपनी वेबसाइटों और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किराए की जानकारी देनी होगी। DGCA अनुसूचित एयरलाइनों द्वारा तय किए गए किराए की निगरानी करेगा।

एयरलाइनों को किराए का विस्तृत ब्योरा (pricing breakdown) देना होगा

एयरलाइनों को बेस फेयर (मूल किराया), टैक्स, शुल्क, कैंसिलेशन चार्ज, रिफंड की शर्तें और अन्य लागू शुल्कों का अलग-अलग ब्योरा भी देना होगा। भारत ने 1994 में हवाई किराए तय करने की प्रक्रिया को नियंत्रण मुक्त (deregulate) कर दिया था, जिससे एयरलाइनों को बाजार की स्थितियों के आधार पर टिकट की कीमतें तय करने की छूट मिल गई। नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कहना है कि एयरलाइंस आमतौर पर मांग, परिचालन लागत और बुकिंग के समय के आधार पर किराया तय करती हैं, जिसमें यात्रियों के लिए अलग-अलग प्राइसिंग बैंड (मूल्य श्रेणियां) उपलब्ध होते हैं।

इसे भी पढ़ें: Aviation Industry को चालू वित्त वर्ष में 38000 करोड़ रुपये तक के शुद्ध घाटे का अनुमान: ICRA

इससे पहले के 'एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937' (Aircraft Rules, 1937) के नियम 135(4) के तहत, DGCA को यह अधिकार था कि यदि उसे विमानन क्षेत्र में अत्यधिक या अनुचित कीमतें (predatory pricing) या कुछ कंपनियों द्वारा बाजार पर अनुचित एकाधिकार (oligopolistic practices) जैसी स्थिति दिखे, तो वह निर्देश जारी कर सके। हालाँकि हाल ही में अधिसूचित नियम 192 में एयरलाइन शुल्कों की निगरानी का प्रावधान बरकरार रखा गया है, लेकिन इसमें विशेष रूप से अत्यधिक या अनुचित मूल्य निर्धारण (predatory pricing) और कुछ कंपनियों के वर्चस्व वाली प्रथाओं (oligopolistic practices) को सरकार के हस्तक्षेप का आधार नहीं बताया गया है।

हालाँकि, यह नया ढांचा केंद्र सरकार को कुछ विशेष परिस्थितियों में एयरलाइन किराए के संबंध में निर्देश जारी करने की शक्ति देता है, जो नियमों में बताई गई शर्तों के अधीन होगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़