Haryana में नायब सिंह सैनी की सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा आज, अनिल विज पर हैं सभी की निगाहें

Nayab Singh Saini
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Mar 13 2024 10:12AM

हरियाणा की 90 सदस्य विधानसभा में बीजेपी के 41 विधायक हैं। 90 सदस्य विधानसभा के लिए आज फ्लोर टेस्ट किया जाना है। नई मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र से सांसद बने थे।

हरियाणा की राजनीति में उत्तर-पुथल हो चुकी है जब मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को इस्तीफा दिया जिसके बाद नायब सिंह सैनी राज्य के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। नायब सिंह सैनी के अलावा भाजपा के चार और एक निर्दलीय विधायक ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। 

हरियाणा की 90 सदस्य विधानसभा में बीजेपी के 41 विधायक हैं। 90 सदस्य विधानसभा के लिए आज फ्लोर टेस्ट किया जाना है। नई मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र से सांसद बने थे। उन्होंने 3.83 लाख से अधिक के भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। बीते वर्षी अक्टूबर में हरियाणा बीजेपी प्रमुख के रूप में उनकी नियुक्ति हुई थी।

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद नायब सिंह सैनी का कहना है कि भाजपा राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भारी अंतर से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि राज में विधानसभा चुनाव होने पर पार्टी फिर से सरकार बनाएगी।

बीजेपी के कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, जय प्रकाश दलाल के अलावा बनवारी लाल और निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने मंत्री पद ग्रहण कर चुके है। बता दें कि सभी मंत्री मनोहरलाल खट्टर की सरकार में भी मंत्री पद पर काबिज थे। इनके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि विधानसभा सत्र बुधवार 13 मार्च को बुलाया जाए। बता दें कि छह बार के विधायक अनिल विज को नई कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि अनिल विज पार्टी से नाराज चल रहे है। शपथ ग्रहण समारोह में भी वो शामिल नहीं हुए थे। पार्टी बैठक के बाद सीधे वो अंबाला अपने आवास के लिए रवाना हुए थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़