उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा

 road accident in Unnao
ANI
रेनू तिवारी । Feb 5 2026 10:20AM

अधिकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे सोहरामऊ थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भल्ला फार्म के पास हुआ। हसनगंज क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि लखनऊ से कानपुर जा रहे एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस भीषण एक्सीडेंट में एक दंपति और उनके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा एक ट्रक चालक की लापरवाही और भागने की कोशिश के कारण हुआ।

इसे भी पढ़ें: India-Russia Energy Relations | 'किसी भी देश से तेल खरीदने को स्वतंत्र है भारत', अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर रूस की दोटूक

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे सोहरामऊ थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भल्ला फार्म के पास हुआ। हसनगंज क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि लखनऊ से कानपुर जा रहे एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद ट्रक चालक ने मौके से भागने की कोशिश में गति बढ़ा दी, जिसके बाद उसने मोटरसाइकिल को भी टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इस दोपहिया वाहन पर सवार दंपति और उनके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: जिस दिन हादसा हुआ, उस दिन मुझे भी अजित पवार के साथ यात्रा करनी थी: महादेव जानकर

कुमार ने बताया कि यह परिवार एक शादी समारोह से लौट रहा था। मृतकों की पहचान उन्नाव जिले के अजगैन गांव के निवासी वीरेंद्र (35), उनकी पत्नी रितु (33), उनकी नौ वर्षीय बेटी और छह वर्षीय बेटे के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर देर रात ट्रकों की अनियंत्रित गति और ओवरटेकिंग की समस्या पहले भी कई जानलेवा हादसों का कारण बन चुकी है। ग्रामीणों ने इस घटना के बाद सड़क पर गश्त बढ़ाने और ओवरस्पीडिंग पर लगाम लगाने की मांग की है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़