झारखंड में जादू-टोने के शक में चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या

four-people-beaten-to-death-in-jharkhand-for-magic-spell
[email protected] । Jul 21 2019 5:17PM

पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने बताया कि चेहरा ढंके हुए 10 लोगों के समूह ने इन लोगों को घरों से बाहर निकाला और डंडों से तब तक पीटते रहे जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।

गुमला। झारखंड के गुमला जिले में जादू-टोना करने के संदेह में दो महिलाओं समेत चार बुजुर्गों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार रात को जिले के नगर सिसकारी गांव में हुई। 

पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने बताया कि चेहरा ढंके हुए 10 लोगों के समूह ने इन लोगों को घरों से बाहर निकाला और डंडों से तब तक पीटते रहे जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘यह जादू-टोने से जुड़ी घटना लग रही है और मामले की जांच की जा रही है।’’

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में शिक्षकों के लिए नया फरमान, कक्षा में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे 

झा ने बताया कि सूना उरांव (65), चंपा उरांव (79), फगनी उरैन (60) और पीरो उरैन (74) की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़