दरिंदगी की हद पार! दो दिनों तक चारपाई पर बांधकर महिला के साथ किया सामूहिक बलात्कार, सिगरेट और मोमबत्ती से महिला के बदन को जलाया

Gang raped a woman tied in a cot for two days palwal
निधि अविनाश । Nov 25 2021 4:07PM

बेहोशी के हालत में महिला को आरोपियों ने होडल के हसनपुर रोड स्थित एक मकान ले गए और महिला को चारपाई से बांधकर दो दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया। जब महिला को होश आया तो उसने इसका विरोध किया जिसपर आरोपियों ने उसे सिगरेट से जला दिया।

हरियाणा के पलवल से महिला के साथ दो दिनों तक बल्ताकार करने का मामला सामने आया है। बता दें कि महिला को चारपाई में रस्सी से बांधकर दो दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया गया। पहले महिला का मकान खरीदने के बहाने दो युवक उसके पास आए और इसी बीच महिला को नशीला पर्दाथ सुंघा दिया जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई।

बेहोशी के हालत में महिला को आरोपियों ने होडल के हसनपुर रोड स्थित एक मकान ले गए और महिला को चारपाई से बांधकर दो दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया। जब महिला को होश आया तो उसने इसका विरोध किया जिसपर आरोपियों ने उसे सिगरेट से जला दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह महिला विधवा है और अपने बच्चों के साथ पलवल की एक कॉलोनी में रहती है।

इसे भी पढ़ें: गांव की लड़की को अगवा कर किया था रेप, कोर्ट ने सुनाई जिंदगी भर जेल में रहने की सजा

पीड़िता ने महिला थाने में केस दर्ज करते हुए बताया कि, 20 नवंबर को उसके पास फोन आया था। फोनपर अनजान शख्स ने महिला को भाभी कहकर बुलाया और कहा कि, वह महिला का गांव वाला घर खरीदना चाहता है तो उसे दिखा दो। पीड़िता ने कहा कि, वह अभी कपंनी में है और जैसे ही छुट्टी मिलती है वह मिलकर घर दिखा देगी। शाम करीब साढ़े सात बजे महिला पलवल के बस अड्डे पहुंची जहां दो बाइक सवार लोग उसे बाइक पर बैठाकर मकान देखने को चले गए। आरोप है कि, जैसे ही वह घर के करीब पहुंचे तो शख्स ने महिला को नशीला पर्दाथ सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गई।

बेहोशी के हालत में दोनों अनजान शख्स महिला को मकान के अंदर ले घए और चारपाई से बांधकर दो दिनों कर गंदा काम किया। जब वह होश में आई तो अपने आपको सुनसान कमरे में अकेले पाया। आरोप लगाया जा रहा है कि, महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और जब भी वह इसका विरोध करती तो उसे सिगरेट और मोमबत्ती से जलाते। जब आरोपी शराब लेने मकान से गए तभी मौका पाकर पीड़िता ने मुंह से रस्सी खोली और जैसे-तैसे गांव पहुंची और पुलिस में केस दर्ज कराया। पुलिस नंबर के आधार पर आरोपियों की जांच शुरू कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि, जल्द इस मामले में फरार आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़